अखिल भारतीय गुजराती बलाई युवा संघ के बैनर तले दिनाँक 10 मई 2026 को समाज की मोबाइल एप "गुजराती समाज" एवं वेबसाइट "www.gujratibalaiyuvasangh.com का विमोचन बिलोटीपुरा उज्जैन स्थित समाज की धर्मशाला में सम्पन्न हुआ ! समाज की वेबसाइट एवं मोबाइल एप जारी करना युवा संघ के पूर्व निर्धारित लक्ष्यों में से एक था जिसे युवा संघ ने समाज को एक अमूल्य और ऐतिहासिक सौगात के रूप में दिया है ! कार्यक्रम को लेकर समाज और कार्यक्रताओं का उत्साह और प्रसन्नता देखते बनती थी !