ब्लोग्स

डॉ. अंबेडकर की रथ यात्रा का किया पुष्पवर्षा कर सम्मान Share on

दिनाँक 8 अप्रेल 2026 को बाबा साहेब आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में बाबा साहेब और संविधान रथ यात्रा जो 1 अप्रेल से 14 अप्रेल तक भिन्न भिन्न मार्गो से गुजर रही है ! इसी तारतम्य में कल संविधान यात्रा जब कोठी पैलेस से देवास रोड पर गुजर रही थी इस दौरान ग्राम चंदेसरा पर मंच लगाकर ग्रामीण जनों के साथ अंकपात धर्मशाला सचिव एवं युवा संघ मार्गदर्शक मण्डल सदस्य - श्री मायाराम परमार साहब, - युवा संघ प्रमुख श्री अशोक सोलंकी साहब। - महासभा अध्यक्ष श्री हिन्दुसिंह पारेगी जी द्वारा रथ यात्रा का पुष्पवर्षा एवं बाबासाहेब की प्रतिमा पर माला पहनाकर स्वगात किया ! ज्ञात हो कि बाबा साहेब की यह रथ यात्रा अजाक्स जिला अध्यक्ष एवं युवा संघ मार्गदर्शक मण्डल सदस्य श्री रतनलाल परमार साहब के नेतृत्व में भ्रमण कर रहीं है श्री परमार और रथ यात्रा के साथ चल रहे बाबासाहेब के अनुयायियों का भी पुष्पमाला से स्वगात किया और उन्हे स्वल्पाहार करवाया ! जय भीम. . .जय भारत . . .जय संविधान ✊