ब्लोग्स

समाज का डिजिटलीकरण Share on

"युवा संघ" समाज को वह सौगात देने जा रहा है जो समाज मे आज तक किसी ने ना सोचा था और ना ही किसी ने उसकी कल्पना की थी और ना ही इस दिशा में इसके पूर्व प्रयास किया गया ! जी हां हम करने जा रहे है - " गुजराती समाज का डिजिटलीकरण " "वेबसाइट और मोबाइल एप्पलीकेशन "* # पूरी समाज को जोड़ने का एक शशक्त और सरल माध्यम ! हमारा यह एक कदम अपनी समाज को अगड़ी समाजो के समकक्ष स्थापित करने की कड़ी में नींव का पत्थर साबित होगा ! # मोबाइल एप्पलीकेशन विशेषताए : - - समाज और संगठन की संमस्त जानकारी एक क्लिक में - संगठन से जुड़ना होगा आसान केवल एक बटन दबाए उर अपना *कलरफुल सदस्यता प्रमाण पत्र मय फ़ोटो के वह भी निःशुल्क प्राप्त करे* वह भी 1 मिनिट में - जाति प्रमाण पत्र एक क्लिक में : अब समाजजनो को समाज के अध्यक्ष के पास जाने की जरूरत नही बस आप एप्पलीकेशन पर आवेदन करे और अपने समाज के अध्यक्ष द्वारा जारी *डिजिटल जाति प्रमाण पत्र* प्राप्त करे ! - समाज का इतिहास जो हमेशा आपके सामने रहेग - समाज के आराध्य संत श्री श्री 1008, गौधरदास जी महाराज का जीवन परिचय - भारत मे समाज की धर्मशालाओं की सम्पूर्ण जानकारी और उनके प्रबंधकों के संपर्क सूत्र के साथ - खुद को संगठन से जोड़ने के साथ साथ परिवार के सदस्यो की जानकारी जोड़ने का विकल्प भी - समाज की गतिविधियां और समाचार एक ही जगह - सदस्यो को पोस्ट लिखने की सुविधा, फ़ोटो या वीडियो साझा करने की भी सुविधा - नोकरी हेतु आवेदन करने की सुविधा - अपने व्यपार / बिजनेस का प्रचार प्रसार करने का मौका - आगामी कार्यक्रमो की जानकारी और उनमें भाग लेने हेतु पंजीयन करने की सुविधा - समाज मे विभिन्न विषयों का सर्वे करने का और समाजजनो की राय लेने का विकल्प भी उपलब्ध - ब्लड बैंक की सुविधा : - आप बस ब्लड ग्रुप चुने और लिस्ट मय मोबाइल नंबर के आपके सामने - संगठन की 2019 से अभी तक कि संमस्त गतिविधियों की जानकारी फ़ोटो गैलरी, वीडियो सभी एक जगह बस आप वर्ष चुने और फोल्डर वाइस जानकारी आपके सामने - संगठन के वर्तमान पदाधिकारियो की जानकारी मार्गदर्शक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी, जिला कार्यकरिणीया, तहसील कार्यकरिणीया यहाँ तक कि ग्राम समितियों के सदस्यो की जानकारी केवल एक क्लिक में आपकी मोबाइल स्क्रीन पर मिलेगी ! - वैसे तो इसकी सारी सुविधाएं समाज के लिए उपयोगी सिद्ध होगी किन्तु इस एप्पलीकेशन की सबसे महत्त्वपूर्ण विशेषता यह है कि इसमे "वैवाहिकी पंजीयन" की सुविधा भी है जहाँ समाजजन अपने बच्चों के लिए सुयोग्य वर और वधु को देख पाएंगे ! और भी बहुत कुछ है इस एप्पलीकेशन में और समय के साथ इसमे हम अनेक महत्वपूर्ण जानकारियों और विषयो को भी समाजजनो के सुझावो के आधार पर जोड़ते जाएँगे ! युवा संघ सदैव समाज को आधारभूत लाभ देने हेतु प्रयास करता आया है ! अनावश्यक विषयो में न पड़कर समाज के लिए क्या बेहतर होगा और समाजजन कैसे ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित हो इस दिशा में कार्य करता है ! संगठन तात्कालिक लाभ के साथ साथ समाज को निरंतर और व्यपक स्तर पर समाज को लाभान्वित करने के उद्देश्य से काम कर रहा है ! युवा संघ समाज को आधारभूत तरीके से मजबूत करने के लिए दृढ़संकल्पित है !✊ जय युवा संघ ✊ जय युवा शक्ति ✊ समाज का साथ होगा, तभी समाज का विकास होगा ! ☝️